Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पांचाल घाट पर युवक की तलाश जारी, बड़ी मछली दिखने से फैली दहशत

Author Image
Written by
Chandan Singh

पांचाल घाट पर युवक की तलाश जारी, बड़ी मछली दिखने से फैली दहशत

फर्रुखाबाद। जनपद के ऐतिहासिक पांचाल घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करने आए 20 वर्षीय विक्रम पाल निवासी निसाई के गंगा नदी में डूबने के बाद लगातार चौथे दिन भी तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार गहरे सदमे में है।

बताया गया कि आज दिनांक 28 मई 2026 को लखनऊ से आई गोताखोरों की विशेष टीम सुबह करीब 11 बजे फर्रुखाबाद पहुंची। टीम ने पांचाल घाट पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और इसके बाद गंगा नदी में विक्रम पाल की तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों ने करीब दो से तीन घंटे तक लगातार सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

इसी दौरान जिस स्थान पर विक्रम पाल के डूबने की बात कही जा रही है, वहां कुछ समय बाद एक बेहद बड़ी मछली दिखाई देने से घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मछली का वजन करीब डेढ़ कुंतल बताया जा रहा था। इसके बाद घाट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

हालांकि प्रशासन या किसी विशेषज्ञ द्वारा इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि बड़ी मछली का युवक के लापता होने से कोई संबंध है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की है।

प्रशासन और गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं परिजन गंगा किनारे बेटे के सकुशल मिलने की आस लगाए बैठे

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp