
Written by
रोहित नंदन
कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग के दौरान केला बाग पुलिया के पास से दीपक कठेरिया पुत्र कैलाश कठेरिया नि0 ग्राम जटियापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 0185/2026 धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।









