Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु जनपद में सघन अभियान जारी शासन-प्रशासन गंभीर, गोवंशों को सुरक्षित आश्रय दिलाने के लिए लगातार हो रही कार्यवाही

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद कन्नौज में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण हेतु व्यापक स्तर पर सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में समन्वित रूप से कार्यवाही करते हुए आज 6 बड़े गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित कराया गया।

 

उन्होंने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को चिन्हित कर पकड़वाया जा रहा है तथा उन्हें निकटवर्ती गोशालाओं एवं गोआश्रय स्थलों में सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। इसी प्रकार नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी स्थानीय निकायों एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा निरंतर अभियान चलाकर बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि निराश्रित गोवंशों का संरक्षण केवल संवेदनशीलता का विषय ही नहीं, बल्कि जनसुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले गोवंशों के कारण संभावित दुर्घटनाओं एवं अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में समय रहते उन्हें सुरक्षित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित करना आवश्यक है।

 

उन्होंने बताया कि इस अभियान में सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों, ग्राम प्रधानों एवं संबंधित विभागों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। भविष्य में भी समन्वित प्रयासों के माध्यम से अभियान को और गति प्रदान करते हुए जनपद के सभी निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp