Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज भीषण गर्मी में कन्नौज मुख्य डाकघर में तीन दिन से अंधेरा, कामकाज ठप

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

कन्नौज एक तरफ भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी कार्यालयों की लचर व्यवस्था ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। जनपद के मुख्य डाकघर में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे डाकघर का कामकाज ठप पड़ा है।

पिछले 72 घंटों से बिजली गुल होने के कारण डाकघर में सन्नाटा पसरा हुआ है। कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। स्थिति यह है कि डाकघर के कर्मचारी अपने निजी मोबाइल की टॉर्च और इंटरनेट का सहारा लेकर किसी तरह जरूरी काम निपटाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। बिजली न होने के कारण काउंटर पर आने वाले ग्राहकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और उनका समय बर्बाद हो रहा है।

डाकघर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग बचत खाता, आरडी, रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट जैसे कामों के लिए आते हैं। बिजली न होने की वजह से ऑनलाइन सर्वर और सिस्टम ठप हैं, जिससे ग्राहकों को बिना काम कराए ही बैरंग लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्यालय स्थित मुख्य कार्यालय में तीन दिनों तक बिजली न रहना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है।

भीषण गर्मी में जहां बिना पंखे-कूलर के एक मिनट बैठना मुश्किल है, वहीं डाकघर के कर्मचारी और ग्राहक उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर होकर काम करने को मजबूर हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इतने महत्वपूर्ण सरकारी केंद्र पर तीन दिनों से बिजली की समस्या का समाधान क्यों नहीं किया गया? क्या विभागीय अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है

इस बाबत जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्थानीय लोगों और डाकघर आने वाले ग्राहकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp