Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज लायंस क्लब द्वारा बड़े मंगलवार पर विशाल शरबत वितरण, राहगीरों को मिली भीषण गर्मी में राहत

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जेठ मास के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर लायंस क्लब कन्नौज द्वारा भव्य सेवा कार्य का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने सिंह वाहिनी मंदिर के समीप, बाबा कुआं स्थित हनुमान मंदिर के सामने विशाल शरबत वितरण समारोह (पियाऊ) का आयोजन किया।

 

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को क्लब के सेवादारों ने रोक-रोककर ठंडा शीतल शरबत पिलाया। बड़ा मंगलवार होने के कारण सुबह से ही बाबा कुआं हनुमान मंदिर और पास स्थित प्रसिद्ध सिंह वाहिनी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। तपती गर्मी में लायंस क्लब का यह प्रयास लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया।

 

शरबत पीकर राहगीरों और श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने क्लब के इस मानवीय कार्य की सराहना की। लायंस क्लब कन्नौज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुद खड़े होकर पूरी निष्ठा से व्यवस्था संभाली।

 

क्लब के सेवादारों ने कहा, “बजरंगबली की आराधना के साथ नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस भीषण गर्मी में प्यासे को शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। लायंस क्लब हमेशा ऐसे सामाजिक और सेवा कार्यों में अग्रणी रहता है।”

 

इस दौरान स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और मंदिर आने वाले सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद स्वरूप शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन तक सेवा का सिलसिला लगातार चलता रहा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp