
कन्नौज थाना तिर्वा पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया विद्युत तार, सोलर प्लेट और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। एएसपी अजय कुमार के मार्गदर्शन और सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल की टीम ने यह सफलता हासिल की।
दिनांक 01.06.2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र इंदरगढ़ के अवर अभियंता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बिजली तार चोरी का मुकदमा थाना तिर्वा में दर्ज कराया था। केस दर्ज होते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई।
01/02 जून की रात चेकिंग के दौरान नंदपुर पुलिया के पास पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। तलाशी में ट्रॉली से चोरी किया गया बिजली का तार बरामद हुआ। मौके से जयचन्द्र उर्फ पिन्टू और सोनपाल उर्फ सोनू उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया गया।
*ये हुआ बरामद*:
1. बिना नंबर प्लेट की Kia Sonet कार
2. 4 सोलर प्लेट OSWAL कंपनी की
3. खंभे पर चढ़ने वाली 2 जोड़ी चप्पल
4. 1 लोहे का कटर
5. लगभग 350 मीटर एल्युमिनियम बिजली तार
6. बिना नंबर का न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मय ट्रॉली
पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त Kia Sonet कार भी बरामद हुई। बरामद माल थाना तिर्वा पर दर्ज मुकदमा संख्या 191/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से संबंधित है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है









