
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
पीड़ित पति ने एसपी से की शिकायत, जान से मारने की धमकी का भी आरोप
हरदोई शाहाबाद नगर पालिका इन दिनों एक विवाद को लेकर चर्चा में है। नगर पालिका के एक संविदाकर्मी ने अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।पीड़ित पति का आरोप है कि शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। शिकायत के मुताबिक, पत्नी घर से लाखों के जेवर लेकर ईओ के साथ रह रही है, जिससे उसका परिवार टूट गया है।
पीड़ित ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ईओ साहब ने लखनऊ से हरदोई तक प्लॉट बांटे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पति ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक हरदोई से की है। प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।शिकायत के अनुसार, पूरा मामला शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर और नगर पंचायत पाली में तैनात एक महिला संविदाकर्मी से जुड़ा है।इस मामले में अभी तक अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पहुंचने के बाद जांच की बात कही जा रही है।

नोट ये सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। जनता का भरोसा न्यूज़ इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता। मामले में दूसरे पक्ष और पुलिस का आधिकारिक बयान आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।








