Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 2 थानों के 8 पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

पाली कस्बा चौकी प्रभारी महिला SI समेत कई अधिकारी हटाए गए

हरदोई।जनपद में पुलिस प्रशासन ने अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

पाली थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर की गई इस कार्रवाई के तहत पाली थाना और मल्लावां थाना में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती समाप्त कर दी गई है।

जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल पुलिस लाइन में उपस्थित होकर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करें।

लाइन हाज़िर किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मी शामिल हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को प्रशासनिक कसावट और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp