Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फिरोज़ाबाद : सौरभ जादौन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

फ़िरोज़ाबाद मे सौरभ जादौन मर्डर केस का खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या उसी की पत्नि प्रीति ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज संग मिलकर की थी। हत्या मे सहयोग करने वाला सूरज का दोस्त सलमान भी इन दोनों के साथ पकड़ा गया। मुठभेड़ मे सूरज की टांग मे पुलिस की गोली लगी है। सूरज, प्रीति व सलमान अरेस्ट है।

सौरभ को पिलाई शराब, मफलर से घोंट दिया गला: अवैध संबंधों के बीच में पति बाधक बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने खौफनाक साजिश रची। सलमान को सूरज और प्रीति ने 50 हजार रुपये के लालच में हत्या की वारदात में शामिल किया। 9 जनवरी की शाम को सौरभ को हत्या की साजिश के तहत ही सूरज ने फोन कर जाखई गांव में बुलाया। जाखई के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह के खेत में ट्यूबवेल की कोठरी के पास सौरभ को सूरज और उसके साथी सलमान ने शराब पिलाई थी। इसके बाद मफलर से गला कसकर हत्या कर दी।

सिर काटकर बोरवेल में फेंका: इसके बाद सलमान और सूरज ने कोठरी में शव खींचने के बाद बड़े चाकू से गला काटा था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर बोरवेल (बोरिंग) में फेंक दिया गया। बाइक और मोबाइल को सूरज और सलमान ने कोटला रोड पर झाड़ियों में छुपाया था। शव को नग्न करने के पीछे का उद्देश्य यह रहा कि कोई कपड़ों के आधार पर भी सौरभ की शिनाख्त न कर सके

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp