Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद दरौरा में पारंपरिक मेले की धूम, हवन-पूजन से हुआ शुभारंभ; हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

Author Image
Written by
रामबहार

रिपोर्ट फर्रुखाबाद तहसील संवाददाता विजय चौहान

 

फर्रुखाबाद कमालगंज क्षेत्र के न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में इस वर्ष भी पारंपरिक मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया।

मेले का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे।

 

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। झूलों और दुकानों पर पूरे दिन रौनक बनी रही। ग्रामीण परिवेश की झलक लिए इस मेले ने लोगों को खूब लुभाया।

 

हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले ने क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था संतोषजनक रही, जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp