Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई कछौना में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, 24 घंटे में क्षेत्र की दूसरी ऐसी घटना, जांच में जुटी पुलिस

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

हरदोई कछौना थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर *डबल नहर के पास एक पेड़ से गुरुवार को अज्ञात युवक का शव लटका हुआ मिला*। सूचना मिलते ही कछौना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।

 

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत से उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर कोई पहचान पत्र या मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के गांवों में शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 

ग्रामीणों के अनुसार, यह पिछले *24 घंटे के भीतर इसी क्षेत्र में इस तरह की दूसरी घटना* है। बुधवार को भी कछौना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और चर्चा का माहौल है।

 

कछौना थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे दुकानों और हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है, वह यहां कैसे पहुंचा और घटना के पीछे का कारण क्या है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp