
रिपोर्ट कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह,
कन्नौज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, बैलट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट कक्ष, अग्निशमन उपकरण, डबल लॉक प्रणाली, सीलिंग व्यवस्था तथा वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा का बारीकी से परीक्षण किया।
कंट्रोल रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु पाए गए। 24×7 सतत निगरानी और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए वेयरहाउस परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आवंटित जिला निर्वाचन कार्यालय, इटावा से प्राप्त 360 कंट्रोल यूनिट को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्कैन कर सुरक्षित रूप से वेयरहाउस में रखवाया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










