Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से एक परिवार टूटने से बचा, पति-पत्नी ने साथ रहने का लिया निर्णय

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में महिला थाना, जनपद कन्नौज स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में निरीक्षक विनीता सारथी, महिला आरक्षी सीमा यादव एवं महिला आरक्षी अनामिका यादव की उपस्थिति में दोनों पक्षों की सुनवाई कर आपसी विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया गया।परिवार परामर्श केन्द्र की मध्यस्थता के परिणामस्वरूप दिनांक 28 जुलाई 2026 को एक परिवार टूटने से बच गया। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी ने आपसी मतभेद और मनमुटाव भुलाकर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। समझौता होने के बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए।

 

परिवार परामर्श केन्द्र लगातार बिखरते परिवारों को जोड़ने और वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp