Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज, 28 जुलाई 2026। गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहंदी घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, नावों की उपलब्धता तथा प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

अधिकारियों ने किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए फ्लड टीम एवं स्थानीय गोताखोरों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने के निर्देश भी दिए, ताकि स्नान पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp