Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा

 

हरदोई मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों में नियमित रूप से चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, औषधीय पौधों के संवर्धन तथा आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी को औषधि वाटिका बनाने के भी निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp