Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान, सभी थाना क्षेत्रों में हुई जनचौपाल

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज। जिले में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। 4 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने गांवों, कस्बों, मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

 

पुलिस टीमों ने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं का निःसंकोच उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp