
Written by
अनुराग मिश्रा
हरदोई हरपालपुर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत पलिया में मिशन शक्ति चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में उपनिरीक्षक अंजना फतान ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 और 1076 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या पर घबराएं नहीं, तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

इस दौरान महिला आरक्षी संध्या कुमारी और महिला आरक्षी आशा सिंह ने भी ग्रामीणों को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं व बच्चियों को पंपलेट वितरित किए और सवालों के जवाब दिए।










