
Written by
ज्ञानेश मिश्रा
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं किए हैं, उनके कनेक्शन *देर रात भी काटे जा सकते हैं*।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनका बिल बकाया है, वे तत्काल विभागीय काउंटर पर जाकर भुगतान कर दें। विभाग का कहना है कि कनेक्शन कटने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की होगी।
दूसरी तरफ विभाग की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले से ही समय से बिजली आपूर्ति न होने की समस्या बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में कनेक्शन कटने से आमजन को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि बकाया वसूली और सुचारू आपूर्ति के बीच विभाग कैसे संतुलन बनाता है।









