Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज ग्राम सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी और सीएससी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज, 5 जुलाई। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विकासखंड कन्नौज की ग्राम पंचायत सैयदपुर सकरी, गुखरू और जलालपुर सरवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

सैयदपुर सकरी स्थित ग्राम सचिवालय में जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नियमित रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। डिजिटल लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अभिलेख एवं रजिस्टर व्यवस्थित रखने तथा पुस्तकों के निर्गमन और वापसी का तिथिवार विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं, बाल साहित्य एवं अन्य विषयों की पुस्तकों को श्रेणीवार व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं “जब चाँद नीला था” पुस्तक अध्ययन हेतु निर्गत कराई और उसका विवरण रजिस्टर में दर्ज कराया। उन्होंने पुस्तक पढ़ने के बाद शीघ्र ही लाइब्रेरी में वापस करने की बात कही। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश भी दिए।

 

इसके बाद गुखरू स्थित डिजिटल लाइब्रेरी एवं कॉमन सर्विस सेंटर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं और जनसेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएससी के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं, राजस्व भुगतान, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, विधवा पेंशन, शौचालय तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही है।

 

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को डिजिटल लाइब्रेरी परिसर के आसपास व्यापक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। वहीं नायब तहसीलदार को ग्राम प्रधान के साथ समन्वय स्थापित कर इसी सप्ताह उत्सव भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन सुनिश्चित कराने को कहा।

 

जलालपुर सरवन स्थित डिजिटल लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की सुविधा को देखते हुए कूलर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक को नियमित रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी एवं कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण विकास, शिक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इनके प्रभावी संचालन से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

 

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश, खंड विकास अधिकारी कन्नौज सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp