
सीतापुर सिधौली विधानसभा के मंडल अटरिया से 19 शक्ति केंद्र संयोजकों ने किया सहभाग
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र का भव्य शक्तिकेंद्र सम्मेलन आज लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद सीतापुर की विधानसभा 152 सिधौली के मंडल अटरिया से 19 शक्ति केंद्र संयोजकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मंडल महामंत्री प्रभाकर विक्रम सिंह एवं रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सभी शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे।
सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी जी, उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष जी, सीतापुर के जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला जी तथा सिधौली विधायक श्री मनीष रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा एवं संगठन विस्तार के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मंडल महामंत्री प्रभाकर विक्रम सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायी रहा। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से प्रत्येक कार्यकर्ता नए उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने-अपने बूथ एवं शक्ति केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेकर लौटा।
“सशक्त शक्तिकेंद्र – सशक्त संगठन, सशक्त संगठन – विकसित भारत।”









