Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसडीएम चेंबर में अधिवक्ता और एसडीएम के बीच तीखी बहस, लेखपाल ने दी जातिसूचक अपमान की शिकायत

Author Image
Written by
Chandan Singh

शाहाबाद तहसील में एसडीएम और अधिवक्ता के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। वीडियो एसडीएम सुशील मिश्रा के चेंबर का बताया जा रहा है।

 

पीड़ित पक्ष के अनुसार महिला लेखपाल *पूजा देवी* के पिता *अधिवक्ता राकेश कुमार वर्मा* अपनी बेटी की ड्यूटी को लेकर कुछ साथी अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम से वार्ता करने गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और बात बहस तक पहुंच गई।

 

वायरल वीडियो में एसडीएम को यह कहते सुना जा सकता है, _”मैं यहां का एसडीएम हूं, तहसील का काम मेरे हिसाब से चलेगा।”_ वहीं अधिवक्ता राकेश वर्मा एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।

 

घटना के बाद लेखपाल पूजा देवी ने एसडीएम पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए *शाहाबाद कोतवाली में शिकायती पत्र* सौंपा है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी आईपीएस मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की सघन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम द्वारा सरकारी कार्य में बाधा की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

 

वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है।

मण्डल ब्यूरो राजकमल सिंह की रिपोर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp