Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

 

जिलाधिकारी  अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पूर्ण की जा चुकी योजनाओं एवं निर्माणाधीन योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि संचालित समस्त योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

डीएम ने कहा कि पुर्नस्थापन का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। पुर्नस्थापन में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी नियमित जांच की जाए। उन्होंने सभी योजनाओं में निरन्तर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

 

आइजीआरएस संदर्भों के निस्तारण की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विकास खण्डों के जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में *मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल* सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

*संपादक: चन्दन सिंह कुशवाहा

 

जनता का भरोसा न्यूज

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp