
रिपोर्ट लखनऊ मंडल 2 संवाददाता राजकमल
हरदोई ग्राम बाबूपुर कचनारी में आयोजित समारोह में यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का लोकार्पण किया और अपना घर’ वृद्धाश्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
समारोह की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाकर की गई। मौके पर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वर्चुअल संदेश भी सुनाया गया। उन्होंने धर्मगज सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा में लगाया। वृद्धाश्रम जैसी पहल समाज के लिए मिसाल है।
जयवीर सिंह ने कहा कि ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी के आदर्श आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बुजुर्गों की इज्जत, सनातन परंपरा को सहेजने और जनहित के कार्यों को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह और गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश समेत तमाम जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारीगण मौजूद रहे।









