Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर अटरिया थाना गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर अटरिया थाना गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

 

अटरिया/सीतापुर। लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटरिया थाना गेट के सामने स्थित हाईवे क्रॉसिंग के निकट सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही अटरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिधौली भेज दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन उर्फ ओंकार, निवासी छठा मील, लखनऊ, किसी कार्य से हाईवे मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अटरिया थाना गेट के निकट किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही अटरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस/पुलिस वाहन के माध्यम से तत्काल सीएचसी सिधौली भेजा, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

 

पुलिस ने दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान कर उसके चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा सके।

 

स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा थाना गेट के सामने स्थित क्रॉसिंग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp