
Written by
Chandan Singh
हरदोई हरपालपुर पलिया चौंसार रोड के अन्तर्गत आने वाले पलिया बाजार में बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार लोगों ने धुआं निकलते ही वाहन रोक दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से एक बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और वाहन की नियमित जांच कराते रहें।
“रोड पर चलो, सावधानी से चलो”
सह संपादक: चन्दन सिंह कुशवाहा
हरपालपुर से ठाकुर कुलदीप सिंह की खास रिपोर्ट









