Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को चोरी के माल एवं नगदी सहित किया गया गिरफ्तार

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना छिबरामऊ कपिल दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्ता को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

 

संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 07.07.2026 को वादिनी श्रीमती वन्दना तिवारी पत्नी मोहित तिवारी निवासी ग्राम एवं पोस्ट ऊंचा, तहसील छिबरामऊ, जनपद कन्नौज द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात महिला द्वारा उनके पर्स में रखे आभूषण एवं नगदी चोरी कर लेने के संबंध में थाना छिबरामऊ पर मु0अ0सं0 289/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया।

प्रकरण के सफल अनावरण हेतु थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांक 08.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोर के पास से अभियुक्ता भूरी उर्फ लक्ष्मी पत्नी सन्तोष निवासी ग्राम हिरोंदी, थाना मलावन, जनपद एटा, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता के कब्जे से एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक जोड़ी इस्तेमाली सफेद धातु की पायल, 12 बिछिया, 02 पीली धातु की अंगूठियां, ₹3,000 नगद तथा एक पीले रंग का पर्स बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्ता को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम-पता*

भूरी उर्फ लक्ष्मी पत्नी सन्तोष निवासी ग्राम हिरोंदी, थाना मलावन, जनपद एटा, उम्र करीब 40 वर्ष।

 

बरामदगी*-

* 01 अदद पीले रंग का पर्स

* ₹3,000/- नगद

* 12 अदद बिछिया (सफेद धातु)

* 02 अदद अंगूठी (पीली धातु)

* 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु)

* 01 जोड़ी इस्तेमाली पायल (सफेद धातु)

 

अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास*

 

1. मु0अ0सं0 326/2016 धारा 392/411 भादवि, थाना बाह, जनपद आगरा।

2. मु0अ0सं0 289/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

* प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे

* उ0नि0 आशु कुमार

* रि0का0 शौरभ कुमार

* रि0म0का0 प्रियंका पाल

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp