Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज यातायात पुलिस का जागरूकता चेकिंग अभियान, स्कूली वाहनों सहित 25 के काटे चालान

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार* के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

कार्यवाहक प्रभारी यातायात टीएसआई अरशद अली के नेतृत्व में टीम ने पाल चौराहा, बस स्टैंड, मंडी समिति, गोल कुआं सहित प्रमुख स्थानों पर चेकिंग की। अभियान में विशेष रूप से स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फायर सिलेंडर, फर्स्ट एड किट और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई।

 

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 04 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। टीएसआई अरशद अली ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि उल्टी दिशा में वाहन चलाना, नशे की हालत में गाड़ी चलाना, बिना लाइसेंस या बिना परमिट वाहन संचालन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि हाईवे किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसलिए नो पार्किंग जोन में ट्रकों व अन्य वाहनों को खड़ा न करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें। नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, अतः शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।

 

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 25 वाहनों के चालान किए गएइस दौरान मुख्य आरक्षी अजीत कुमार व आरक्षी मोनू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp