Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक, इच्छुक अभ्यर्थी जनपद के हज ई-सुविधा केंद्रों से करें आवेदन

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा

 

हरदोई, 08 जुलाई।

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई, 2026 तक जनपद में स्थापित हज ई-सुविधा केंद्रों के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि आवेदन के लिए पासपोर्ट मशीन रीडेबल होना अनिवार्य है तथा उसकी वैधता 31 दिसंबर, 2027 तक होनी चाहिए। आवेदन करते समय आवेदक को पासपोर्ट आकार का फोटो, पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ, एड्रेस प्रूफ तथा बैंक खाते का विवरण अपलोड करना होगा।

हज-2027 के लिए सामान्य 40 दिवसीय यात्रा के अतिरिक्त 20 दिवसीय हज यात्रा का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। समूह में अधिकतम पांच व्यक्ति एक साथ आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते सभी एक ही श्रेणी के हों। बिना मेहरम श्रेणी में 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं भी “लेडीज विदाउट मेहरम (Ladies Without Mehram)” श्रेणी में आवेदन कर सकती हैं।

हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा हज सत्र-2026 के लिए लखनऊ हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाले यात्रियों से ₹3,52,550 तथा दिल्ली हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाले यात्रियों से ₹3,46,600 की धनराशि कुल हज व्यय के रूप में जमा कराई गई थी। हज-2027 के लिए अंतिम हज व्यय का निर्धारण हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा पृथक से किया जाएगा।

विस्तृत दिशा-निर्देश हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई एवं उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन के उपरांत आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर निर्धारित अभिलेखों सहित उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति में जमा करना होगा।

जनपद स्तर पर शाहाबाद, सदर हरदोई एवं सण्डीला तहसीलों में हज ई-सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां आवेदन प्रक्रिया में निःशुल्क सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने जनपद के सभी इच्छुक मुस्लिम नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 से पूर्व अपने निकटतम हज ई-सुविधा केंद्र के माध्यम से समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर हज यात्रा-2027 हेतु अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp