
Written by
रोहित नंदन
कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट
कन्नौज। जनपद कन्नौज के जलालाबाद पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद राहगीर और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं।
इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे जान-माल की भारी क्षति होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन एवं रेलवे विभाग से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्रॉसिंग के गेटों और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए तथा लोगों को बंद फाटक के दौरान ट्रैक पार करने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।









