
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा
हरदोई वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल के निर्देशन में विकासखंड बावन की ग्राम पंचायत बरखेड़ा में वृक्ष भंडारा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों को आम, अमरूद, बरगद, कटहल, पीपल, सहजन सहित कुल 12 प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “आज का वृक्षारोपण, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य में हमारा सामाजिक निवेश है।” उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने, अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत अन्नपूर्णा भवन, बरखेड़ा के समक्ष सहजन का पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी तथा हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बावन डॉ. राम प्रकाश, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) डॉ. प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









