
सीतापुर (मछरेहटा)। थाना मछरेहटा परिसर में क्षेत्र के दिव्यांगजन शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे, जहां थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना।

इस दौरान थाना अध्यक्ष ने दिव्यांगजनों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस समाज के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दिव्यांगजनों को भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर पुलिस हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।
दिव्यांगजनों ने थाना अध्यक्ष के संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह आत्मीय रवैया समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।
यह मुलाकात पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद, विश्वास तथा सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।









