Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रूखाबाद दरौरा पुल के मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक घायल

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा की ग्राम पंचायत दरौरा स्थित पुल के मोड़ पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कन्नौज जनपद की छिबरामऊ तहसील के नौली मोहीया निवासी मुलई नामक युवक घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान एक अज्ञात वाहन भी मौके से गुजर गया। हादसे में मुलई के पैर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दरौरा पुल का मोड़ पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह बन चुका है। मोड़ पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतकों के अभाव में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड एवं अन्य आवश्यक यातायात सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही वाहन चालकों से भी सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp