Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान: एक ही दिन में दो जगह छापेमारी, 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर (मछरेहटा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष मछरेहटा रजनीश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना मछरेहटा पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक-एक प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों अभियुक्तयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने मोतीलाल पुत्र गयारी, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम शिवपुरी ग्रंट, थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर को कुम्हायूपुर मोड़ के पास से एक प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजेन्द्र पुत्र बाबूराम, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम शिवपुरी ग्रंट, थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर को हीरापुर मोड़ के पास से एक प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध  धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मोतीलाल की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक नासिर खान, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार एवं कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल रहे। वहीं राजेन्द्र की गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल राहुल कुमार एवं कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp