Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई एटीएम से रुपये निकालने गए सफाई कर्मी की करंट लगने से मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Author Image
Written by
राजकमल राजकमल सिंह

हरदोई। बावन चुंगी स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे साथी सफाई कर्मी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के तत्योरा के मजरा रुकमनापुर निवासी मनोज (42) पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती मल्लावां विकास खंड के सुमेरपुर गांव में थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह अपनी ड्यूटी कर वापस लौटे थे। वह बावन चुंगी पर साथी सफाई कर्मी मनोज कुमार को उतार कर पास ही लगे एक एटीएम से रुपये निकालने चले गए।

एटीएम मशीन को छूते ही मनोज को जोरदार करंट लगा और वह तड़पने लगा। शोर सुनकर उसका साथी मनोज कुमार और आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों ने लकड़ी के डंडे की मदद से उसे एटीएम मशीन से अलग किया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सफाई कर्मी की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर मां फूलकुमारी और पत्नी रीतू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के तीन छोटे बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) भी अपने पिता को खोकर सहमे हुए थे।

सफाई कर्मी मनोज की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर जमा हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे ने एटीएम की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम से रुपये निकालते समय सावधानी बरतें और यदि किसी भी मशीन में करंट आने की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, संबंधित विभागों को भी ऐसे मामलों की जांच करने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp