Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई में गश्त के दौरान बड़ा हादसा टला, मल्लावां कोतवाल की सरकारी गाड़ी में डीसीएम ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Author Image
Written by
राजकमल राजकमल सिंह

हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात गश्त के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 

जानकारी के अनुसार, राघौपुर रोड पर गश्त कर रही मल्लावां कोतवाल की सरकारी गाड़ी में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मल्लावां कोतवाल विद्यासागर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम राघौपुर रोड पर करवा मोड़ के आगे पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही एक डीसीएम ने सरकारी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी।

हादसे के बाद गनीमत रही कि गाड़ी में सवार कोतवाल विद्यासागर समेत सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इस हादसे में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

 

कोतवाल विद्यासागर ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp