Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गहनों से भरा पर्स थाने में जमा कराया

Author Image
Written by
विनीत पांडेय

हरदोई सांडी कस्बे में एक युवक ने मानवता और ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। सड़क पर गिरा गहनों से भरा पर्स मिलने के बाद युवक ने उसे सीधे कोतवाली में जमा करा दिया। पुलिस ने जांच कर पर्स के असली मालिक को उसका सामान वापस कर दिया।

 

सांडी कस्बे के पक्का बाग नौशहरा मोहल्ला निवासी गुलशन पत्नी तौफीक अपने पिता असलम के साथ ऑटो पर सवार होकर अपनी ससुराल से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मालकंड मोहल्ला जा रही थीं। श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज के पास बच्चे को संभालने के चक्कर में उनका पर्स ऑटो से गिर गया।

 

इसी दौरान वहां टहल रहे खालसा मोहल्ला निवासी अमन की नजर पर्स पर पड़ी। अमन ने बिना देर किए पर्स उठाया और उसे लेकर सीधे सांडी कोतवाली पहुंच गया। थाने पर पर्स खोलने पर उसमें एक एंड्राइड मोबाइल, सोने के जेवरात और नगदी बरामद हुई।

 

थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल विनय मौर्य ने पर्स के मालिक की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गुलशन का पता चलने पर पुलिस ने उन्हें परिवार सहित थाने बुलाया। महिला ने अपने सभी सामान की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नगदी सहित लगभग 3 लाख रुपये के जेवर वापस सौंप दिए।

 

अमन की ईमानदारी की कस्बे भर में सराहना हो रही है। पीड़ित परिवार के लोगों ने भी अमन को सम्मानित किया और उसे इनाम भेंट किया।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp