Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक गंभीर, 7 घायल

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के करीब 4:15 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस तालग्राम क्षेत्र के कट-171 के पास आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। हादसे के समय बस में करीब 36 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने शीशे तोड़कर और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

 

हादसे में बस चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। परिचालक के अनुसार बस तेज गति से चल रही थी और सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। चालक करीब एक घंटे तक बस में फंसा रहा।

 

सूचना मिलने पर यूपीडा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा भेजा गया।

 

हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

 

राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। वहीं ट्रक का केवल पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp