
हरदोई थाना अरवल पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के 1 अदद इंजन सहित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 16.05.2026 को वादी श्री बबलू पुत्र चेतराम निवासी ग्राम हन्नामऊ, थाना अरवल ने तहरीर दी थी कि 03 नामजद अभियुक्तों द्वारा उनके खेत से एक इंजन चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना अरवल पर मु0अ0सं0 *119/26 धारा 303(2) बीएनएस* पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उक्त अभियोग में धारा *317(2) बीएनएस* की वृद्धि की गई है।
थाना अरवल पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त *विवेक पुत्र रामबक्श निवासी ग्राम जुकहिया, थाना कोतवाली नगर, जनपद कन्नौज* को चोरी के 1 अदद इंजन सहित गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
विवेक पुत्र रामबक्श, निवासी ग्राम जुकहिया, थाना कोतवाली नगर, जनपद कन्नौज।
बरामदगी का विवरण
– 01 अदद इंजन
थाना अरवल पुलिस टीम
1. उ0नि0 अजय कुमार सिंह
2. का0 पवन कुमार
3. का0 मोनू कुमार
4. का0 भानु प्रताप सिंह









