
कन्नौज राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष *विजया रहाटकर* ने विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निष्पक्ष निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कुल *55 शिकायतें* सुनी गईं। इसमें जनपद कन्नौज से *7 शिकायतें* और कानपुर देहात से *28 शिकायतें* सहित *35 पंजीकृत शिकायतें* शामिल रहीं। इसके अलावा *20 अपंजीकृत शिकायतें* भी मौके पर सुनी गईं
रहाटकर ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि *महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य महिला संबंधी मामलों* में संवेदनशीलता से काम करते हुए पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण देना शासन की प्रतिबद्धता है। शिकायत निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी संबंधित विभागों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

जनसुनवाई के दौरान कन्नौज की *सपना पत्नी स्व. पुनीत कुमार निवासी ग्राम राजूपुर* को विधवा पेंशन एवं पारिवारिक लाभ योजना से आच्छादित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की *बबिता सिंह चौहान*, राज्य महिला आयोग की सदस्या *पुष्पा पाण्डे*, जिलाधिकारी *आशुतोष मोहन अग्निहोत्री*, पुलिस अधीक्षक *विनोद कुमार* सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









