
Written by
ज्ञानेश मिश्रा
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को 100 किलो कटी हुई लोहे की प्लेट के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को मेसर्स एनसीसी लिमिटेड द्वारा संचालित जल जीवन मिशन योजना की साइट से लोहे के कटे एंगल और कटी हुई प्लेट चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
शहर कोतवाली पुलिस ने जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने मनोज पुत्र राकेश निवासी चांद बेहटा और सूरज पुत्र बाबूलाल निवासी अनहरा थाना सुरसा को 100 किलो चोरी के लोहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार पांडे, उपनिरीक्षक अवधेश चौधरी, कांस्टेबल अंकुर, आशीष और हेड कांस्टेबल सत्येंद्र पाल शामिल रहे।









