
रिपोर्ट कन्नौज संवाददाता अविनाश सिंह
कन्नौज जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को थाना ठठिया में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी *आशुतोष मोहन अग्निहोत्री* और पुलिस अधीक्षक *विनोद कुमार* ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं।
समाधान दिवस के दौरान डीएम ने संबंधित राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गंभीरता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से समझौता न हो और पीड़ित को न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आए सभी प्रार्थना-पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को थाने से ही राहत मिले, इसके लिए पारदर्शिता जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना ठठिया परिसर में पौधरोपण किया। दोनों अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिसकर्मियों और मौजूद लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।










