Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन, 11 से 18 जुलाई तक चलेगा परिवार नियोजन अभियान

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा

 

हरदोई, 11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला पुरुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल परिवार की अवधारणा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार न केवल मां एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला है, बल्कि परिवार के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

रैली के माध्यम से आमजन को छोटे परिवार के लाभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के बारे में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका शुक्ला, परिवार नियोजन काउंसलर गरिमा शुक्ला, स्टाफ नर्स शशि देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी इंद्रभूषण सिंह, एफपीएलएमआईएस प्रबंधक किन्दरलाल, स्त्री क्लिनिक संस्था से स्नेहा मिश्रा, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं निर्मला नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं, निर्मला नर्सिंग इंस्टीट्यूट से मृदुल पांडे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बॉक्स

 

11 से 18 जुलाई तक चलेगा परिवार नियोजन जागरूकता अभियान

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 11 से 18 जुलाई तक परिवार नियोजन जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न सुरक्षित एवं प्रभावी साधनों, उनके लाभ तथा छोटे परिवार के महत्व के बारे में जानकारी देंगे।

 

उन्होंने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधन उपलब्ध हैं। इच्छुक लाभार्थी अपने निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान पर निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे परिवार नियोजन के उपलब्ध साधनों की जानकारी प्राप्त करें और अपनी आवश्यकता के अनुसार उनका उपयोग कर स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में सहयोग करें।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp