
कन्नौज में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छिबरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना छिबरामऊ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे, कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में सुजुकी एजेंसी, सौरिख रोड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर और 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही उसके पास मौजूद मोटर साइकिल राइडर UP 74 AJ 6142 को भी सीज कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त की पहचान विमल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम गसीमपुर, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना छिबरामऊ में मु0अ0सं0 295/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
*बरामदगी*
– 1 मोटर साइकिल राइडर UP 74 AJ 6142
– 1 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
– 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम
SHO कपिल दुबे, उ0नि0 मनुज चौधरी, का0 दुष्यन्त शर्मा, रि0आ0 वेदव्रत, रि0आ0 दीपक कुमार
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।









