Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज राम आश्रम चौकी में वृक्षारोपण अभियान, चौकी प्रभारी ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज पर्यावरण संरक्षण को लेकर पुलिस भी अब आगे आ रही है। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के राम आश्रम चौकी परिसर में बुधवार को चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

 

चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने स्वयं पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने का सबसे कारगर उपाय वृक्षारोपण ही है।

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पेड़-पौधे सिर्फ पर्यावरण को स्वच्छ नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य भी तैयार करते हैं।”

 

वृक्षारोपण के दौरान चौकी के पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि बारिश का मौसम पौधे लगाने के लिए सबसे उपयुक्त है। ऐसे में आमजन से अनुरोध है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और हरियाली बढ़ाने में सहयोग करें।

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और आम लोग भी प्रेरित होते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। पुलिस की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता का सकारात्मक उदाहरण बनी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp