Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 12.07.2026 को ग्राम अल्लिगढ, थाना बिलग्राम में बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

 

मिशन शक्ति टीम ने कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 1098, 112 और 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न उपयोगी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संबंधित पंपलेट का वितरण कर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया।

 

सम्मेलन में साइबर अपराध और उससे बचाव के तरीकों पर भी चर्चा की गई। टीम ने महिलाओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा न करने की सलाह दी। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

 

मिशन शक्ति टीम में शामिल रहे

उपनिरीक्षक विजय सिंह, हेड कांस्टेबल राज सिंह, कांस्टेबल अभिषेक पाल, रिजर्व कांस्टेबल सौरभ, महिला कांस्टेबल ममता विश्वकर्मा, कांस्टेबल नेत्रपाल रिक्रूट, महिला कांस्टेबल पूजा कुशवाहा रिक्रूट और महिला कांस्टेबल प्रियंका साहू, थाना बिलग्राम, जनपद-हरदोई।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp