Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज असाढ़पुर गोशाला का संयुक्त निरीक्षण, 127 गोवंश सुरक्षित मिले

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज गोशालाओं की व्यवस्था परखने के लिए रविवार को असाढ़पुर गोशाला का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरदूल सिंह, इंदरगढ़ के पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी हसेरन शामिल रहे।

 

निरीक्षण के दौरान गोशाला में कुल 127 गोवंश मिले, जिनमें 121 नर और 6 मादा शामिल हैं। सभी गोवंश स्वस्थ और सुरक्षित पाए गए।

 

खाद्य सामग्री की स्थिति संतोषजनक रही। गोदाम में लगभग 350 किलो भूसा रखा था। दूसरे गोदाम में करीब 1200 किलो भूसा और 1 कुंतल दाना सुरक्षित मिला। गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था भी की गई है। करीब 25 बीघा जमीन में हरा चारा बोया गया है, जिसे जरूरत के अनुसार काटकर खिलाया जा रहा है। पशुओं को रोजाना साफ पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

गोशाला की सुरक्षा को लेकर भी काम चल रहा है। जंगली जानवरों से बचाव के लिए ग्राम पंचायत के फंड से गोशाला के चारों ओर खाई खुदाई का कार्य प्रगति पर है। केयरटेकर और सचिव ने अतिरिक्त हरा चारा उगाने के लिए खेत में ज्वार की बुवाई भी कराई है।

 

निरीक्षण के बाद सचिव और केयरटेकर को निर्देश दिए गए कि गोशाला में नियमित साफ-सफाई रखी जाए। गोवंशों को समय पर ताजा हरा चारा, भूसा, दाना और स्वच्छ पेयजल मिलता रहे। बरसात के मौसम को देखते हुए बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। यदि कोई गोवंश बीमार हो तो तुरंत पशु चिकित्सक से इलाज कराने के निर्देश भी दिए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp