Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा चोरी किये गये 04 अदद मोबाइल फोन बरामद करते हुए 03 नफर बाल अपचारी एवं 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

 

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा चोरी किये गये 04 अदद मोबाइल फोन बरामद करते हुए 03 नफर बाल अपचारी एवं 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया गया।

 

*संक्षिप्त विवरणः-*

दिनांक 13.07.2026 को थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं तलाश वांछित/वारंटी के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर 03 नफर बाल अपचारियों एवं 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 04 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए। इस संबंध में थाना गुरसहायगंज पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा बाल अपचारियों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

1. सलमान पुत्र बली मोहम्मद निवासी ग्राम मझपुर्वा, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज, उम्र करीब 22 वर्ष।

2. 03 नफर बालअपचारी

 

*पूछताछ का विवरणः-*

पूछताछ में अभियुक्त एवं बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि उन्होंने विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन चोरी किये थे तथा उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करने की योजना थी। पुलिस द्वारा समय रहते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये मोबाइल फोन बरामद कर लिये गये।

 

*बरामदगी विवरणः-*

1. 01 अदद मोबाइल फोन OPPO (सफेद रंग)।

2. 01 अदद मोबाइल फोन iPhone (नीला रंग)।

3. 01 अदद मोबाइल फोन Infinix (नीला रंग)।

4. 01 अदद मोबाइल फोन Motorola कम्पनी।

 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः-*

1. प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज।

2. उ0नि0 विकल्प चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी कस्बा गुरसहायगंज।

3. का0 572 सनी।

4. का0 1006 सतेन्द्र।

5. का0 376 दीपांशु गंगवार।

6. का0 1015 जितेन्द्र।

7. का0 401 नीरज कुमार।

8. का0 596 प्रशान्त कुमार।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp