
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मंगलवार रात चाकू की नोक पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एसओजी की मदद से 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है।

अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा लाखी गांव निवासी नसीम मंगलवार की रात अपने घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और नया गांव के पास ले जाकर चाकू की नोक पर 20 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की।
गुरुवार सुबह एसओजी और सांडी पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम है
1. *गौरव उर्फ बीकू* निवासी जहांगीरपुर मलखान, थाना महुआ, जनपद वैशाली, बिहार
2. *कार्तिक राजपूत* निवासी ग्राम बरौली, थाना सांडी
3. *गौरव वर्मा* निवासी ग्राम बरौली, थाना सांडी
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ 20 हजार रुपये नगद और मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।









