Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज पुलिस लाइन में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज से जिला संवाददाता अविनाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

 

दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के दिए निर्देश

 

कन्नौज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती-2026 की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पुलिस लाइन कन्नौज में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की कार्यवाही जारी है।

 

भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस लाइन पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेज सत्यापन कक्ष, शारीरिक मानक परीक्षण स्थल तथा अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने, अभ्यर्थियों के साथ शिष्ट व्यवहार बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, प्रतीक्षालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp