
हरदोई विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू भइया ने गुरुवार को विकास खण्ड साण्डी के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्लौर में पहुंचकर कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।इस दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत निधि से निर्मित खेल मैदान एवं RRC सेंटर का भी उद्घाटन कर ग्रामवासियों को समर्पित किया।

विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर विद्यालय को स्मार्ट और सुविधायुक्त बनाया जाए। कायाकल्प योजना से बच्चों को बेहतर पठन-पाठन का माहौल मिलेगा। साथ ही खेल मैदान से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और RRC सेंटर से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सुश्री अस्मिता सेन, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्री अनिल राजपूत, ग्राम प्रधान श्री संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।









